भरमार शब्दों के बीच
जो पढ़ नहीं सकते
उनके लिए तो शब्द है — अनपढ़
पर जो पढ़ना जानते हुए भी
पाठ से बच निकलते हैं
उनके लिए क्या है?
जो देख नहीं सकते
उनके लिए तो शब्द है —
पर जो देखकर भी
पतली गली से निकल लेते हैं
उनके लिए क्या है?
जो बोल नहीं सकते
उनके लिए तो शब्द है —
जो बोलना तो जानते हैं
पर बोलने के ऐन मौक़े पर
बोलने से बच निकलते हैं
उनके लिए क्या है?